भोपाल. अन्य प्रांतों व दीगर जिलों से राजधानी आकर बसे लोगों को अब रास्ता पूछने या शहर की भोगौलिक स्थिति को जानने भटकना नहीं पड़ेगा।
इन दिक्कतों को देखते हुए एक साफ्टवेयर इंजीनियर अक्षय हूंका ने ऐसी वेबसाइट निर्माण किया है, जोकि राजधानी के शतप्रतिशत रास्तों, प्रमुख दर्शनीय स्थान समेत अन्य जरूरी जानकारियां देगी।
साइट से शहर के किसी भी हिस्से में खड़ा व्यक्ति अपने गंतव्य स्थान का रास्ता, उसकी दूरी और वहां पहुंचने के परिवहन साधन की जानकारी ढूंढ सकेगा। फिलहाल इस बेवसाइट में शहर के सभी एसबीआई बैंक के एटीएम और संबंधित फोन नंबर डाले गए हैं।
निर्माणाधीन साइट में शहर के अस्पताल, मेडिकल स्टोर, स्कूल, सरकारी कार्यालय, लोक परिवहन सेवाएं समेत उनके निर्धारित मार्ग व किराया भी शामिल किया जा रहा है। वेबसाइट पर लाग-इन करने के बाद जानकारियों के लिए विकल्प आएंगे। इसमें शहर के एटीएम और रोड के विकल्प दिखाई देंगे। जिस पर क्लिक करने पर सभी जानकारियां एक-एक करके सामने आती जाएंगी।
वेबसाइट में मैप टेक्नॉलाजी के साथ ही उसे रोचक बनाने फ्लैक्स साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। विदेशी कंपनियों की साइट पर जो भी मानचित्र देखे जाते हैं, वे सैटेलाइट से काफी पहले खिंचे गए होते हैं। हमने साइट पर डाले सभी चित्र हाल में लिए हैं। जिससे उनकी वर्तमान स्थिति की लोगों को सही जानकारी मिलेगी।
-अक्षय हूंका, सीईओ, हूंका वेबसाल्यूशन
क्या-क्या जानकारियां
>> शहर में एटीएम
>> सड़कों की जानकारी
>> बसाइट पर मनोरंजन भी
लाग-इन करने शहर संबंधित जानकारियों के अलावा मनोरंजन के लिए गेम्स का विकल्प भी रखा गया है। जिसमें कोई व्यक्ति एयरपोर्ट से वीआईपी रोड तक रेसिंग कर सकता है।
50 फीट की ऊंचाई से खींचे जाते हैं मानचित्र
सैटेलाइट से खिंचा गया शहर का मानचित्र 50 फीट ऊंचाई से लिया जाता है। छोटे-छोटे अलग पिक्सल को जोड़कर नक्शा तैयार किया जाता है।
वल्र्ड ट्रिप: साइट में विश्व के साढ़े छह सौ पर्यटन स्थलों की जानकारियां भी हैं। साथ इन स्थानों तक पहुंचने के साधन और रास्तों के बारे में भी बताया गया है।