bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सिंगुर से साणंद पहुंच गई नैनो

अहमदाबाद.nano टाटा मोटर्स की लखटकिया कार नैनो अब अहमदाबाद के निकट साणंद इलाके में बनेगी। टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने मंगलवार को गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के साथ इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के मुताबिक सरकार परियोजना के लिए कंपनी को प्रस्तावित स्थल पर १,१क्क् एकड़ जमीन मुहैया कराएगी। टाटा नैनो को अगले वर्ष जनवरी से मार्च के बीच बाजार में लाना चाहते हैं।

हजारों लोगों को रोजगार:

गुजरात में नैनो प्रोजेक्ट के स्थापित होने से यहां करीब दस हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। टाटा ने कहा कि वे गुजरात में मरीन बायोलॉजी एवं एग्रीकल्चर के क्षेत्र में भी निवेश करने की योजना बना रहे हैं।

गुजरात और मोदी को तोहफा :

मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 7 वर्ष भी पूरे किए। नैनो परियोजना हासिल करना उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताई जा रही है। अहमदाबाद से ३क् किमी दूर स्थित साणंद तहसील में आनंद कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर कंपनी नैनो का निर्माण शुरू करेगी। विश्वविद्यालय के पास यहां २,२२क् एकड़ भूमि है, जिसे गुजरात सरकार को हस्तांतरित किया जा चुका है।

इसमें1,100 एकड़ भूमि टाटा मोटर्स को दी गई है।

साणंद क्यों है पसंद :

गुजरात के प्रमुख व्यापारिक शहर अहमदाबाद से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान ढांचागत सुविधाओं के लिहाज से भी सर्वश्रेष्ठ है। यहां पहुंचने के लिए चार और छह मार्गीय रास्ते बनाने के वास्ते आवश्यक स्थान भी है। नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 20 किमी. की दूरी पर प्रस्तावित है।

अधिग्रहण में समस्या नहीं

भूमि राज्य सरकार की है। इसको लेकर किसी अन्य पक्ष से विवाद की आशंका नहीं है।

पास बनते हैं स्पेयर पार्ट्स

नैनो के करीब 30 फीसदी स्पेयर पार्ट्स (कल-पुर्जे) राजकोट में बनते हैं, जो प्रस्तावित साइट के करीब है।

सुविधाजनक निर्यात

प्रमुख पोर्ट कांडला और मुंद्रा यहां से निकट हैं, जिससे कंपनी को निर्यात में मदद मिलेगी। धोलेरा व फेदरा एयरपोर्ट भी करीब ही हैं।

पहली खेप पंतनगर व पुणो से : टीवी चैनलों के अनुसार नैनो की पहली खेप उत्तराखंड के पंतनगर व पुणो स्थित टाटा मोटर्स की इकाइयों से निकाली जाएगी। इसके बाद आपूर्ति साणंद इकाई से ही की जाएगी।

नए अध्याय की शुरुआत

‘हम साझेदारी के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। टाटा मोटर्स के साथ हमारी दोस्ती लंबे समय तक चलेगी।’ नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री, गुजरात

गुजरात में रहेगी मुख्य इकाई :

‘मुख्य इकाई गुजरात में ही रहेगी। यहां से पहले चरण में 3.5 लाख कारों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, अगले चरण में पांच लाख कारें बनाई जाएंगी।’ -रतन टाटा चेयरमैन, टाटा समूह

मोदी की बड़ी उपलब्धि : ‘मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इतने बड़े प्रोजेक्ट को राज्य के लिए मंजूर करवाना अहम उपलब्धि है।’ -रुपेश शाह, अध्यक्ष, गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग संघ

किसान व क्षेत्रीय जनता खुश : टाटा मोटर्स को नैनो के लिए जमीन दिए जाने के फैसले से साणंद के किसान खुश हैं। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि परियोजना शुरू होने से उन्हें रोजगार मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: