चेन्नई. भारत का चंद्रमा पर पहुंचने का पहला मानवरहित चंद्रयान-एक 22 अक्टूबर को लांच किया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन जी माधवन नायर का कहना है कि अभी चंद्रयान लांच करने का समय 22 अक्टूबर को 6 बजकर 22 मिनट तय किया गया है। नायर ने बताया कि उपग्रह को श्रीहरिकोटा ले जाया गया है।
सभी परीक्षण कर लिए गए हैं। चंद्रयान-एक का प्रक्षेपण पीएसएलवी-एक्सएल के जरिए किया जा रहा है। लांचिंग की तारीख अभी अस्थाई तौर पर तय की गई है। यह मौसम सहित कई मुद्दों पर निर्भर करता है।