bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

लंबी कतार, आस्था अपार

जयपुर. pooja लंबी कतार के बीच मां दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धा का अटूट बंधन सोमवार को दुर्गा सप्तमी पर बढ़-चढ़कर दिखाई दिया। आमेर के शिलामाता मंदिर से लेकर दुर्गापुरा के मां दुर्गा के मंदिर तक श्रद्धा उमड़ रही थी और जगदंबे के जयकारे गूंज रहे थे।

दुर्गा अष्टमी पर मंगलवार को ज्यादातर माता के मंदिरों में मेला भरेगा, भंडारा होगा और दुर्गासप्तशती के पाठ होंगे। घरों में कन्याओं को जिमाकर उद्यापन किया जाएगा। नवमी पर भी बहुत से लोग उद्यापन करते हैं।

शिलामाता के दर्शन करने के लिए सोमवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े। उन्हें घंटों दर्शनों के कतार में खड़े रहना पड़ा। कुछ भक्त तो नंगे पांव कनक दंडवत करते मंदिर पहुंचे। पट खुले तो मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा था। बहुत से समूह ढोल-मंजीरे बजाते पहुंचे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल, चुनरी तथा प्रसादी की खरीद की। दुर्गापुरा के माता के मंदिर में भी दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के अन्य माता के मंदिरों में भी दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। पंचवटी सर्किल राजापार्क के वैष्णो देवी मंदिर में दिनभर श्रद्धालु उमड़ते रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटिया ने बताया कि मंगलवार को अष्टमी पूजन होगा। इस मौके पर कन्या जीमन के बाद भंडारा होगा। मां जगदंबे का विशेष श्रंगार होगा।

भगदड़ के बाद हुई व्यवस्था और चौकस : रविवार को हुई भगदड़ के बाद दलाराम बाग से ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और कड़े कर दिए गए। जलेब चौक में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ पुलिस फोर्स तैनात थी। दर्शनार्थियों को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर व हैंड हैंडल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया।

घर-घर जीमेंगी कन्याएं
मंगलवार को घर-घर में निशा पूजा होगी। इस मौके पर बहुत से घरों में कन्याओं को जिमाया जाएगा। उधर शिलामाता मंदिर में रात 10 बजे निशा पूजा होगी। पुजारी नटवर झा ने बताया कि इसमें राजपरिवार के लोग परंपरागत रूप से देवी की पूजा करेंगे। इस अवसर पर आतिशबाजी होगी और गार्ड सलामी देंगे।

काली मां मंदिर में हवन आज
सांगानेरी गेट स्थित काली मां मंदिर में मंगलवार को नवरात्र महोत्सव के तहत अष्टमी का हवन किया जाएगा। महंत कलाप्रसाद शर्मा ने बताया कि महोत्सव में रोजाना दुर्गाशप्तशती व रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। भवानी मंडल गुजराती समाज की ओर से गरबा रास हो रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: