bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

ट्रक ने छह पदयात्रियों को कुचला

जयपुर/चौमूं. जयपुर-चौमूं रोड पर रामपुरा डाबड़ी के पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात एक बेकाबू ट्रक बाइक सवार दंपती को कुचलते हुए वहां से जा रहे पदयात्रियों के जत्थे में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सहित छह जनों की मौत हो गई। जबकि पंद्रह जने घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब सवा आठ बजे चौमूं से जयपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पहले बाइक के टक्कर मारी। जिसमें बाइक पर सवार मुंकुदपुरा निवासी प्रहलाद तथा अनिता देवी की मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पदयात्रियों के जत्थे में बेकाबू ट्रक जा घुसा।

पदयात्री लालवास गांव से सामोद जा रहे थे। पदयात्रियों में बेकाबू ट्रक की चपेट में आए लालवास निवासी मनोहर सिंह, मौसमी देवी, कविता तथा रामावतार की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि करीब पंद्रह पदयात्री घायल हो गए। जिनको एसएमएस सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना का पता चलते ही लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। लोग निजी वाहनों से घायलों को सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां से गंभीर घायलों को के लिए पास के निजी अस्पतालों में ले गए। वहां से सभी को जयपुर रैफर कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: