bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

शक्ति की भक्ति में विभोर हैं श्रद्धालु

मल्हार. ma डिड़िनेश्वरी मंदिर में आज सातवें दिन सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया। ग्रामीणों द्वारा जवारा बोया गया है।

ग्राम सरसेनी के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में नवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सपिल सिंह व ग्रामीण सेवा में लगे हैं। बुढ़ीखार में परघनिया बाबा मंदिर, जैतपुर के माता चौरा में ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं। पं. प्रसाद मिश्रा व उनके सहयोगी हैं। बृजलाल केंवट के घर श्रीमद् भागवत हो रहा है। प्रो. डा. पुष्पा दीक्षित ने रामायण पर प्रवचन दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डा. परदेशी राम वर्मा लिखित ‘डिड़िनदाई विशेषांक आगासदिया’ का विमोचन भिलाई के मूर्तिकार पदमश्री जे.एम. नेल्सन ने किया।

अध्यक्षता डा. गिरधर शर्मा ने की। इस मौके पर नंदकिशोर शुक्ल, राम प्यारा पारकर पूर्व अध्यक्ष छ.ग. निषाद समाज, नारायण प्रसाद चंद्राकर, रंग मंजीरा लोक कलाकार उपस्थित थे। तबला वादक मनोज पांडेय का सम्मान किया गया।

डिडिनेश्वरी मंदिर समिति ने अतिथियों को शाल-श्रीफल के साथ डिडिनेश्वरी देवी का छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हीरासिंग कैवर्त, रामू कैवर्त, महेत्तर कैवर्त, रामहरि, संतोष धनवार, रामेश्वर, लैनूराम कैवर्त व अन्य लोग उपस्थित थे। पचपेड़ी के दर्शनार्थियों ने पैदल यात्रा कर डिडिनेश्वरी के दरबार में मत्था टेका। समाजसेवा समिति स्कूल चौक व अयोध्या प्रसाद पांडेय ने श्रद्धालुओं को बस स्टैंड से मंदिर जाने निशुक्ल वाहन की व्यवस्था की।

दुल्लापुरबाजार. महामाया मंदिर में 33 ज्योति कलश प्रज्वलित कर जवारा बोया गया है। बंशी धुर्वे, गया साहू, रमेश गुप्ता, पुजेरी बाई माता की सेवा में जुटे हैं। लीलापुर स्कूल चौक की दुर्गोत्सव महामाया समिति में जनीराम अध्यक्ष, रामशरण साहू उपाध्यक्ष, गौतम साहू सचिव, दया राम साहू सहसचिव हैं। कापादह के बीचपारा दुगरेत्सव समिति में सोनूराम साहू, रामावतार साहू, रमेश निषाद, सुरेश साहू, गौटिया, गोपाल, खेमलाल, भरत साहू, पिल्लू साहू हैं। चिलफीगला, घुटुरकुंडी, खैरडोंगरी, मदनपुर, लालपुर में भी दुगरेत्सव मनाया जा रहा है।

भक्तिमय माहौल में डूबा सड़क मार्ग
करगीरोड (कोटा). मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। सड़कों पर श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा है। मेनरोड, रेलवे स्टेशन, कोट सागर पारा, धरमपुरा, बांकीघाट, सिंचाई कालोनी, पड़ावपारा, फिरंगी पारा, पुरानी बस्ती, नाका रोड, एफसीआई रोड, बस स्टैंड, महाशक्ति चौक, गोबरीपाट, अमाली, बिल्लीबंद, सल्का, आमापारा, नवागांव, कलारतराई, खुरदुर, चंगोरी, लखोदना, कुंवारीमुड़ा, पटैता, अमने, टाडा, बड़ी करगी, छोटी करगी, लिटिया, शिवतराई, जोगीपुर, भैसाझार, पीपरतराई, परसदा, दैजा, बीजा, ढनढन में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। चंडी माता, बड़ी मढ़िया, कोटसागर मंदिर, काली दुर्गा मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए गए है।

चलित झांकी व पंडाल आकर्षण का केंद्र
करगीरोड (कोटा). कोटा में नयनाभिराम आकर्षक चलित झांकियों का निर्माण किया जा रहा है। दशहरा उत्सव समिति की बैठक में शारदा मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, मुरारी सोनी, सुनिल गुप्ता, कुलवंत सिंह, फूलचंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, हीरा तिवारी, दिलीप मिश्रा, संतोष अग्रहरि, राजेंद्र कौशिक, राकेश गुप्ता, महिपाल ठाकुर उपस्थित थे।

झांकियों पर पुरस्कार: झांकियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। रावण-कुंभकर्ण पुतलों को मंडी प्रांगण में जलाया जाएगा। पानी, बिजली, साफ सफाई की व्यवस्था: कोटा नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई, पानी, विद्युत की व्यवस्था की जा रही है।

जसगीत की धूम
बेलगहना. आसपास के ग्रामों में जसगीत की धूम है। माताचौरा, कृष्ण नगर व बस्ती के पंडालों की साज सज्जा आकर्षण का केंद्र है। काली की पूजा पं. रामप्रकाश पांडे कराएंगे।

भक्ति में डूबा नगर
गौरेला. नगर में दुगरेत्सव समितियों ने आकर्षक सज्जा की है। जगह-जगह भजन-कीर्तन, जगराता कार्यक्रम हो रहा है। एक ही वार्ड में 6 प्रतिमाएं स्थापित की गई है। रेस्ट हाउस, रामायण भवन, केशरी नगर, सब्जी मंडी, पानी टंकी के पास एवं सत्संग भवन, मंगलीबाजार में भी एक से अधिक मूर्तियां स्थापित की गई है।

लोहर्सी (सोन). चिल्हाटी में बजरंग चौक, पुरानी बस्ती, इंदिरा आवास, बाजार चौक, बस स्टैंड, र्दीपारा, हरदीरोड में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। मां महामाया गुड़ी चौक में जवारा बोया गया है। चंडी मंदिर में 3 घृत, 118 तेल मनोकामना ज्योतिकलश व तीन जवारा बोया गया है।

मावली माता में एक जवारा व 24 मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई है। मां मनका दाई के दर्शन हेतु भक्तों की कतार लगी रही। शाम 6 बजे आरती के बाद मां के दर्शन करने के लिए शिवराधा कृष्ण मंदिर परिसर पूरा भरा हुआ था। राजेश त्रिपाठी, नोहर साहू, राजकुमार जायसवाल, चंद्रशेखर साहू, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी व्यवस्था में जुटे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: