News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. हाई और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का पैटर्न बताने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल इम्तेहान के पहले माडल प्रश्नपत्र जारी करेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि माडल प्रश्नपत्र मुख्य परीक्षा के क्वेश्चन पेपर का ब्लू प्रिंट होगा। परीक्षा में जिस क्रम में जैसे सवाल पूछे जाएंगे, उसका उसी सीरियल नंबर के अनुसार उल्लेख किया जाएगा। माशिमं के जानकारों का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह में माडल प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय के माध्यम से राज्य के एक-एक हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में बंट जाएंगे। शिक्षक माडल प्रश्नपत्र के आधार पर तैयारियां कराएंगे और बच्चों को परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स देंगे।
बोर्ड ने गणित और साइंस से लेकर तमाम विषयों के माडल प्रश्नपत्र जारी करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक विषय के विशेषज्ञों के जरिये माडल प्रश्नपत्र तैयार कराए जा रहे हैं। पूरी कसरत माशिमं के मुख्यालय में कराई जा रही है। 15 अक्टूबर के पहले माडन प्रश्नपत्र की छपाई का काम पूरा हो जाएगा। उसके बार वितरण चालू हो जाएगा।
क्यों पड़ी जरूरत: राज्य में 10वीं-12वीं का नया कोर्स इस शिक्षासत्र से लागू किया गया है। विद्यार्थी परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल के पैटर्न को लेकर आशंकित हैं। आमतौर पर परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी पिछले तीन-चार वर्ष के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करते हैं। इस बार पिछले प्रश्नपत्र मौजूद नहीं हैं। स्कूल के प्राचार्र्यो के जरिये इस बात की रिपोर्ट मिलने के बाद बोर्ड ने माडल प्रश्नपत्र जारी करने का निर्णय लिया।