Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सल्लू कैटरीना की लकी जोड़ी

मुंबई. इस बात को लगभग तीन वर्ष हो रहे हैं, जब सलमान खान ने ‘बूम’ की जली कैटरीना कैफ के कॅरियर को सहारा दिया था। हालांकि वर्ष 2005 में ही कैटरीना रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार’ में बहुत थोड़ी देर के लिए नजर आई थीं, लेकिन उन्हें अच्छे से नोटिस किया गया फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में।

इसमें सलमान खान के साथ कैटरीना की जोड़ी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही। अब यह जोड़ी तीन साल बाद फिर से रुपहले परदे पर नजर आएगी। न, न! अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ‘हैलो’ में नहीं, बल्कि सुभाष घई की फिल्म ‘युवराज’ में। हालांकि इसके पहले ‘पार्टनर’ फिल्म में सलमान थे जरूर, पर कैटरीना के साथ गोविंदा की जोड़ी थी।

यह स्थिति तब है जब सलमान और कैटरीना की असल जिंदगी को लेकर टनों स्याही और कागज बरबाद किया जा चुका है। इसके बावजूद दोनों को बतौर जोड़ी परदे पर पेश करने से निर्माता-निर्देशक बचते रहे हैं। हालांकि सलमान-कैटरीना ‘हैलो’ में भी हैं, लेकिन जोड़ी के रूप में नहीं। इस लिहाज से सुभाष घई की अगली फिल्म ‘युवराज’ से दोनों बतौर जोड़ी फिर परदे पर अवतरित होंगे।

फिल्म में अनिल कपूर और जाएद खान भी हैं, लेकिन दर्शकों को इंतजार सल्लू-कैट का है। सिर्फ दर्शकों को ही क्यों इंडस्ट्री के लोगों में भी इसको लेकर खासी उत्सुकता है, क्योंकि कैटरीना लगातार हिट फिल्में देकर ‘लेडीलक ऑफ बॉलीवुड’ कहलाने लगी हैं।

इसीलिए सुभाष घई ने भी बहुत सोच-समझकर कैटरीना को सलमान के अपोजिट कास्ट किया है। वे कैटरीना जैसी लेडी लक को किसी और के साथ कास्ट करके फिल्म के ‘प्रास्पेक्ट्स किल’ नहीं करना चाहते हैं। ए.आर.रहमान के संगीत से सजी ‘युवराज’ 21 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • कैटरीना की अजब डबिंग की गजब परेशानी
  • रो पड़ीं सोहा
  • SATURDAY SPECIAL - सलमान पत्नी स्वीकारे तभी तो बहू बनेंगी कैटरीना
  • SATURDAY SPECIAL - कंगना नहीं कॅरियर जरूरी : अध्ययन
  • रेप नहीं किया, सब उसकी मर्जी से हुआ है
  • दीपिका को अफसोस है...
  • दूसरों के लिए चैरिटी से इंकार
  • घर बसाना चाहती हैं कैटरीना
  • बुराई अच्छी लगती है : अक्षय
  • दोस्ती की खातिर...
  • पेरिस में जेनेलिया का जलवा
  • अनिल के निशाने पर गोविंदा
  • साल की सबसे बड़ी फिल्म - KAMBAKKHT ISHQ
  • करीना बनेंगी पाकिस्तानी जासूस
  • अमृता सोनम के बीच इतनी नजदीकियां ? ? ?
  • दोस्ती की खातिर..
  • साजिद को झटका
  • लेटलतीफ अध्ययन !
  • रणवीर की अक्षय को टक्कर
  • सबसे चर्चित बॉलीवुड किस्से
  • मेरे जीवन में कोई और पुरुष नहीं: लारा
  • कंगना को चाहिए नाती-पोते !
  • शबाना का समर्पण
  •