bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अब करिश्मा बनीं कवर गर्ल

इस वक्त इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराएं नामी मैग्जींस में अपने लिए जगह बना रही हैं। करिश्मा कपूर ने भी यही रणनीति अपनाते हुए ऐसा कदम उठाया है। वैसे भी करिश्मा वह नाम हैं जिन्होंने हमेशा से ही ग्लैमर मैग्जींस की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में अपने लिए जगह बनाए रखी है। यह भी इत्तेफाक है कि शादी के बाद यह सिलसिला कुछ ज्यादा बढ़ा है।

बहरहाल वजह जो भी रही हो लेकिन शानदार ब्लैक ड्रेस और मैच करती एसेसरीज में ‘हैलो’ की कवर गर्ल बनकर वह गजब ढा रही हैं।

करिश्मा का कहना है कि उन्होंने ‘हैलो’ की कवर गर्ल बनना इसलिए स्वीकार किया क्योंकि यह मैग्जीन अपने से जुड़े शख्स के हर पहलू पर नजर डालकर उसे बेहतर रूप में प्रस्तुत करती है। लाइफ एंड स्टाइल का अच्छा ज्ञान देने के कारण भी लोलो ने इस फैमिली मैग्जीन को प्राथमिकता दी।

मैग्जीन के कलेवर और करिश्मा की अदा को ध्यान में रखते हुए उनके लुक को खास स्टाइल में ढाला गया है। इसमें वह अपने नेचुरल रूप की छटा बिखेरती दिखेंगी। इंडस्ट्री के जानकारों की राय मानें तो उनका क्लासिक स्टार लुक काफी हद तक ‘ब्रेक्फास्ट एट टिफेनी’ की ऑ्रदे हैपबर्न सा लग रहा है।

लोग तो इसे उनकी वापसी का संकेत मान रहे हैं। हालांकि इन खबरों को नकारते हुए करिश्मा का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्हें सही वक्त और अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है और जब भी ऐसा लगेगा वह परदे पर नजर आ जाएंगी। वैसे आपको बता दें कि अब वह शादी के पहले वाली लोलो से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। इसलिए फिल्मों में उनकी वापसी जल्द ही हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: