Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
भले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘द्रोण’ अपनी शक्ति नहीं दिखा पा रही हो, लेकिन फिल्म के नायक अभिषेक बच्चन से फिल्म के निर्देशक गोल्डी बहल से लेकर पटकथा लेखक जॉयदीप सरकार तक खासे प्रभावित हैं। संभवत: यही वजह है कि वे अब जूनियर बी की प्रशंसा सार्वजनिक करने से भी नहीं हिचक रहे हैं।
खासकर वह इस बात से ज्यादा प्रभावित हैं कि अभिषेक ने अपने लुक्स से बहुत कुछ कहने का काम किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के चरित्र की व्याख्या करते हुए वह कहते हैं, ‘हम कहानी पर काम करते वक्त से ही उसके पात्रों की एक-एक बारीकियों को जेहन में रखे हुए थे।
यही वजह है कि अभिषेक के हिस्से में कम संवाद आए, लेकिन उनके प्रत्येक दृश्य में लुक्स की खासी अहमियत रखी गई।
अच्छी बात यह है कि जूनियर बी इस अपेक्षा पर खरे उतरे। अगर आप फिल्म के दृश्यों को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि उनके एक-एक लुक्स में हजारों भाव छिपे हुए थे, जो दृश्य की जरूरत के मुताबिक संवाद का काम कर रहे थे। अपने पात्र के साथ इस कदर घुलमिल जाना आसान नहीं होता।’