bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सुष्मिता खींच लाईं वसीम को

मुंबई.अगर कोई भूतपूर्व क्रिकेटर और कमेंटटर वसीम अकरम से पूछे कि वह कलर्स चैनल पर आ रहे रियलिटी शो ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ से क्यों जुड़े तो वह बहुत बेबाकी से कहते हैं, ‘सुष्मिता सेन की खातिर। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और जब मुझे शो में उनके जज होने का पता चला तो मैं अगले दिन ही फ्लाइट पकड़ कर भारत में था।’ वह मानते हैं कि क्रिकेटर्स को भी मौज-मस्ती करने का पूरा हक है बशर्ते वह उनके खेल के आड़े नहीं आए।

स्वयं को मेहनती, सीखने को आतुर शख्स बताने वाले वसीम कहते हैं, ‘भारत के शो पाकिस्तान के मुकाबले कहीं अच्छे हैं। यहां का सिस्टम व्यवस्थित है।’ किस जोड़ी को विजेता के तौर पर देख रहे हैं प्रश्न पर वह कहते हैं, ‘श्रीसंथ नैचुरल डांसर है।

बाकी जोड़ियों के लिए वह एक मोटिवेशन का काम कर रहा है। प्रत्येक जोड़ी बहुत ही प्रतिभाशाली है और अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि कौन विजेता होगा।’ अगर वह भी ऐसे ही एक शो में होते तो क्या होता पर उनका जवाब बहुत रोचक था, ‘मैं बहुत ही घटिया डांसर हूं। अगर में एक मिनट भी डांस कर लेता तो शायद सेट पर ही बेहोश होकर गिर जाता।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: