Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
हमारे देश के बाल दर्शक मनोरंजन के लिए हमेशा हॉलीवुड की ओर ताकते हैं, लेकिन इस बार दिवाली की छुट्टियों में उन्हें एनिमेशन बाल फिल्म ‘चींटी चींटी बैंग बैंग’ के रूप में देसी मनोरंजक तोहफ़ा मिलने वाला है। एनिमेशन डायरेक्टर शांतनु पाल और आर.डी. मलिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काली चींटी और लाल चींटी के राज्यों की कहानी है, जिसमें इमोशन के साथ-साथ खूब एक्शन भी है।
काली चींटी और लाल चींटी की कहानी
कहानी के अनुसार, एक पुराने बंगले के किनारे स्थित तालाब के दोनों तरफ दो तरह की चींटियों का राज्य है- काली और लाल। इन दोनों में हमेशा ठनी रहती है। गजब तो तब होता है, जब लाल बुड्ढ़ा पर काली रानी की नौकरानी को छेड़ने का आरोप लगता है। काली रानी इस बात की शिकायत अपने पति काला राजा से करते हुए लाल बुड्ढा का सिर काट लाने की Êिाद करती है। काली रानी को बेहद प्यार करने वाला काला राजा ऐसा ही करता है। इससे लाल राजा आग-बबूला हो उठता है और काला राजा के राज्य पर हमला बोल देता है।
यह युद्ध खतरनाक रूप लेता चला जाता है, क्योंकि काला राजा के दोस्त माइटी गिरगिट और मेढक तथा लाल राजा के दोस्त छछूंदर और सांप जैसे बड़े जीव भी युद्ध में कूद पड़ते हैं। लेकिन इसी युद्ध के दौरान चोरी-चोरी एक प्रेम-कहानी भी शुरू होती है। लाल प्रिंस कृष्णा, काली प्रिंसेस लोहित से प्यार कर बैठता है। यह प्रेम कहानी भी आग में घी डालने का काम करती है, क्योंकि एक दिन लोहित और कृष्णा घर से भाग जाते हैं..
बड़े सदस्यों का भी मनोरंजन करेगी फिल्म
शांतनु पाल के अनुसार, ‘न सिर्फ इसमें हॉलीवुड जैसी तकनीकी गुणवत्ता और बेहद मनोरंजक कहानी है, बल्कि इसमें बच्चों के लिए बड़ा अच्छा संदेश भी है। प्रमुख पात्रों के डायलॉग असरानी, महेश मांजरेकर, अंजन श्रीवास्तव, आशीष विद्यार्थी आदि की आवाÊा में है। निदा फाÊाली ने इसके गीत लिखे हैं। यह फिल्म न सिर्फ़ बच्चों का, बल्कि परिवार के बड़े सदस्यों का भी मनोरंजन करेगी।’