News
Indians Abroad Indians Abroad लॉस एंजिलिस. अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के कारण रातों-रात करोड़पति से गरीब बने भारतीय मूल के एक व्यापारी ने यहां अपनी पत्नी, तीन बच्चों, सास को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली है।
कार्तिक राजाराम (45) को यहां पोर्टर रैंच में स्थित उसके मकान में पत्नी सुबाश्री (39), तीन बेटों कृष्णा (19), गणोश (12), अजरुन (7) और 70 वर्षीय सास के साथ मृत पाया गया।
एमबीए तक शिक्षित राजाराम ने किसी वक्त लंदन स्थित वेंचर फंड से 12 लाख डॉलर (5.76 करोड़ रुपए) से भी अधिक की कमाई की थी। ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का मानना है कि राजाराम ने स्टॉक मार्केट की गिरावट में अपना पैसा लुटने की वजह से ऐसा किया।
दो सुसाइड नोट लिखे
राजाराम ने 16 सितंबर को एक गन खरीदी थी। फिर, उसने दो सुसाइड नोट और एक वसीयत लिखी। उसके बाद उसने शनिवार रात और सोमवार सुबह के दरम्यान किसी वक्त पांचों परिजनों की हत्या कर खुद को गोली मार ली। पुलिस को संबोधित एक पत्र में राजाराम ने उसके कृत्य के लिए आर्थिक हालात को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरे पत्र में उसने अपने पारिवारिक मित्रों को संबोधित किया है। वहीं तीसरे में वसीयत लिखी है।