bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मिनटों में मिला करेंगे मनीआर्डर

नई दिल्ली. देश के 2500 डाक घरों मे ई मनीआर्डर सेवा इसी सप्ताह के अंत तक शुरू हो रही है। इससे मनीआर्डर भेजने और पाने के बीच दिनों का अंतर मिनटों मे सिमट जाएगा। पहले चरण मे यह सेवा इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सुविधा से लैस सभी डाकघरों मंे मिलेगी।

अन्य डाकघरों में इंटरनेट या ब्रॉडबैंड सुविधा आते ही यह योजना शुरू हो जाएगी। डाक विभाग के एक अधिकारी के अनुसार ऐरो योजना के सभी डाकघरों मे यह सेवा उपलब्ध होगी। जिला मुख्यालयों और प्रधान डाकघरों मे भी इसे बेहतर तरीके से शुरू किया जाएगा। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार सामान्य मनीआर्डर की दर पर ही यह सेवा उपलब्ध होगी।

कैसे भेजें ई मनीआर्डर : ई मनीआर्डर भेजने वाला एक कोड नंबर और भेजने की सूचना उस व्यक्ति को देगा जिसे वह पैसा भेज रहा है। वह व्यक्ति तय समय पर अपने नजदीकी डाक घर पर पहुंच जाएगा। चंद मिनटों के बाद ही ई मनीआर्डर इंटरनेट से संबंधित डाक घर तक पहुंच जाएगा। वहां संबंधित व्यक्ति कोड नंबर और अपनी पहचान बताकर मनीआर्डर हासिल कर पाएगा।

योजना का लाभ
दूरसंचार मंत्रालय ने उपभोक्ताओं की आज की जरूरत के हिसाब से इसे शुरू किया है। पुरानी मनीआर्डर सेवा में काफी वक्त लगता है। धनराशि तुरंत एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए वित्तीय संस्थान और बैंकों के पास बेहतर व्यवस्था है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ई-मनीआर्डर के साथ पूर्व की तरह सामान्य मनीआर्डर सेवा भी जारी रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: