bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

‘मुझे छुड़वा दो, मैं पागल नहीं हूं’

रोड़ीउम्र के इस पड़ाव पर उसे जिन हाथों से सहारा मिलना था उन्हीं हाथों ने उसे बंधक बनाया हुआ है। चारपाई पर रस्सियों से बंधी गांव रघुआना निवासी 65 वर्षीय वृद्धा गुरनाम कौर को बंधक बनाने वाला कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका अपना बेटा जगसीर है।

जगसीर का कहना है कि उसकी मां को शुगर है और वह चलते हुए गिर पड़ती है, इसलिए उसे चारपाई से बांधा गया है। उधर गुरनाम कौर का कहना है कि उसे उसके बेटे जगसीर ने जबरदस्ती चारपाई से बांधा हुआ है। आंखों में आंसू लिए गुरनाम कौर कहती हैं कि, ‘मैं पागल नहीं हूं, मुझे छुड़वा दो, मैं गुरुद्वारे जाकर सेवा करना चाहती हूं।’ गुरनाम कौर पिछले छह महीनों से यूं ही चारपाई से बंधी अपने दिन काट रही है।

क्या कहता है जगसी

महिला गुरनाम कौर के बेटे जगसीर सिंह का कहना है कि उसकी मां शुगर से पीड़ित है। उम्र ज्यादा होने की वजह से वह चलते-चलते गिर पड़ती है। उसे कई बार उठाकर लाया गया है। जगसीर ने कहा कि उसकी मां इधर-उधर कहीं भटक न जाए, इसलिए उसे घर में बांधकर रखा हुआ है।

क्या कहती हैं गांव की सरपंच. गांव की महिला सरपंच गुरदेव कौर का कहना है कि वृद्धा गुरनाम कौर को उसके बेटे द्वारा घर में बंधक बनाने का मामला उनकी जानकारी में आया है। वृद्धा को बंधक बनाना गलत है। सरपंच गुरदेव कौर ने कहा कि वृद्धा के बेटे से बातचीत कर उसे मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

वृद्धा को उसके ही बेटे द्वारा घर में बंधक बनाकर रखने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इस बारे में यदि कोई शिकायत आएगी तो पुलिस गंभीरता से जांच करेगी और बंधक महिला को मुक्त कराया जाएगा।

-अजीत बेनीवाल, थाना प्रभारी, बड़ागुढ़ा

शुगर जन्मजात भी हो सकता है और 65 वर्षीय महिला यदि शुगर से पीड़ित है तो उसका शरीर असंतुलित हो सकता है। शारीरिक कमजोरी से मरीज गिर भी सकता है क्योंकि शुगर से ऑटोरोमिक न्यूरोपेथी सिस्टम पर असर पड़ता है।

-डॉ. वीपी गोयल, हृदय एवं शुगर रोग विशेषज्ञ, सिरसा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: