bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

शिक्षकों ने दी महापड़ाव की चेतावनी

जयपुर. बेरोजगार शिक्षक (बीएड एवं बीएसटीसी) संघर्ष समिति ने अपनी मांगों के समर्थन में राजधानी में महापड़ाव डालने की चेतावनी दी है। समिति के प्रदेश संयोजक राजीव कुमार डूडी ने बताया कि मुख्यमंत्री से बुधवार को मुलाकात का समय मिला है। इस मुलाकात में राज्य सरकार ने बेरोजगार शिक्षकों की मांगे नहीं मानीं तो महापड़ाव की तिथि घोषित की जाएगी।

सोमवार को सिविल लाइन्स फाटक पर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार शिक्षकों पर लाठीचार्ज और फिर उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के पुलिस मुकदमे का समिति ने विरोध किया है। इसे लेकर मंगलवार को नेहरू गार्डन में बैठक बुलाई गई। यहां शिक्षकों ने प्रशासन की ज्यादती का विरोध किया और द्वितीय व तृतीय श्रेणी के 2400 पद नहीं खोलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

बेरोजगार शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को रोजगार की मांग पर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार शिक्षकों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है तथा इसे भाजपा सरकार की तानाशाही करार दिया है।

पार्टी प्रवक्ता सत्येन्द्र सिंह राघव ने कहा है कि अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार का ध्यान खींचने के लिए धरना-प्रदर्शन करने वालों पर भाजपा सरकार ने लाठी-गोली चलवाई है। प्रदेश कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं की मांगों का समर्थन किया है और राज्य सरकार द्वारा इन पर सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर आंदोलनरत युवाओं को समर्थन देने की बात कही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: