bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सीएनजी बिक्री की विधिवत शुरुआत 13 से

इंदौर. पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा 13 अक्टूबर को इंदौर में सीएनजी विक्रय की शुरुआत करेंगे। करीब एक महीने से तीन स्टेशनों पर इसका ट्रायल चल रहा है। शहर में सप्लाई गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम अवंतिका गैस लिमिटेड करेगी। उसने शुरुआत में बिक्री के लिए चार पंपों- देवास नाका स्थित सुप्रीम ऑटो, खंडवा रोड़ स्थित पी.सी.ऑटो, गुमाश्तानगर स्थित गोपीकिशन छोगालाल पंप के साथ ही खजराना क्षेत्र के एक पंप को चुना था। इनमें से खजराना क्षेत्र के पंप को छोड़ बाकी पर 10 अक्टूबर को परीक्षण भी हो चुका है।

औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण खजराना के पंप पर ट्रायल नहीं हो पाया। जल्द ही शहर में तीन और स्थानों से सीएनजी मिलने लगेगी। इनमें से दो धार रोड व मांगलिया के आसपास होंगे। इसका मदर स्टेशन सांवेर रोड पर बनाया गया है।

सांसद सुमित्रा महाजन ने पिछले दिनों अवंतिका गैस के अधिकारियों की बैठक लेकर सीएनजी सप्लाय व्यवस्था के बारे में चर्चा की थी और निर्देश दिए थे कि इसके तकनीकी व आर्थिक पहलू को जनता से जोड़ने के लिए उद्योगपतियों व सामाजिक संगठनों के साथ ही अलग- अलग स्तरों पर कार्यशाला आयोजित की जाए। सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल के मुताबिक श्रीमती महाजन ने कंपनी से कहा कि वह सीएनजी की सप्लाय के लिए विस्तृत योजना तैयार करे।

अभी मात्र 60-70 गाड़ियां और डेढ़ सौ किलोग्राम सप्लाय
शहर में अभी सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों की संख्या मात्र 60-70 ही है और तीनों पंपों से रोज 150 किलोग्राम सीएनजी बिक रही है। जैसे-जैसे गाड़ियों में कन्वर्जन किट लगती जाएंगी यह संख्या बढ़ती जाएगी। जल्दी ही सारी मेट्रो टैक्सियां भी सीएनजी से ही चलेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: