इंदौर. विदेश मंत्रालय ने हज यात्रा के लिए मध्य प्रदेश को 75 सीटों का अतिरिक्त कोटा मंजूर किया है। मप्र हज कमेटी के हज कल्याण अधिकारी दाऊद हनफी के मुताबिक अतिरिक्त कोटा मिलने से करीब आधी सीटों का लाभ इंदौर जिले को होगा।
आवेदकों में से कवर नंबर एमपी 2809, 2166 को 5, 5462, 5394, 285 को 4, 822, 1600, 875 को 3, 3047, 996, 1006, 857, 1887, 5081, 1350, 232, 292, 2041, 2670, 1086, 2423, 2856, 2356 को 2, 5502, 5070, 5526, 5527, 5059, 5094, 5526, 5032, 5004, 909, 5178, 5175, 268, 2906 को एक-एक सीटें आवंटित की गई हैं।
मतदाता सूची में आज से जुड़ेंगे नए नाम
इंदौर. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बुधवार से पुन: कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है। इसमें वे लोग आवेदन जमा कर सकते हैं जो पूर्व में किसी कारण से रह गए थे। ये आवेदन संबंधित थाना क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे।
कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी निर्वाचन कार्य संबंधी सुझाव लिए। इसके साथ ही मतदाता सूची की प्रतियां भी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गईं। जिला उप निर्वाचन अधिकारी के.आर. जैन ने बताया अक्टूबर अंत तक सभी कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।