bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

डेटिंग वायलेंस का कहर

रूड आइलैंडअमेरिका में इन दिनों डेटिंग वायलेंस की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए यहां के कई स्कूलों में डेटिंग वायलेंस से निपटने का प्रशिक्षण और सेक्स एजुकेशन को जरूरी कर दिया गया है।

इस दिशा में काम कर रही अना ब्रूक ने बताया कि यह प्रशिक्षण टीन एज की लड़कियों के लिए खास तौर पर जरूरी है। रूड आईलैंड की रहने वाली अना ब्रूक की बेटी की मौत डेटिंग वायलेंस के कारण हुई थी। अब अना स्कूलों में युवाओं को जागरूक करने में लगी हुई हैं।

और बेटी ने दम तोड़ दिया

तीन साल पहले अना ब्रूक ने अपनी बेटी को खो दिया। ब्रूक की 23 साल की बेटी लिंडसे की मौत की वजह बनी थी डेटिंग। उसके बॉयफ्रेंड ने डेटिंग के दौरान उससे रिलेशनशिप के नाम पर जोर जबर्दस्ती की और उसकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद रूड आईलैंड में लिंडसे अना ब्रूक एक्ट बना दिया गया है। अब इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि हर मिडिल और हाई स्कूल में हेल्थ क्लास में डेटिंग वायलेंस के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। लिंडसे की मां का कहना है कि उसकी बेटी की मौत युवाओं के लिए एक सीख होगी।

रहंे सावधान युवाओं में बढ़ते डेटिंग के चलन के कारण इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। अपनी बेटी को खो देने के बाद ब्रूक और उनके पति क्रिश स्कूलों में शिक्षकों को सेक्स एजुकेशन जरूरी करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि यह घटना उनकी बेटी के साथ हुई है तो यह किसी के साथ हो सकती है।

बढ़ रही है जागरुकता

लिंडसे की मौत के बाद टेक्सॉस के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन के साथ-साथ डेटिंग वायलेंस पर वर्कशॉप भी आयोजित किए जा रहे हैं। अटार्नी जनरल पैट्रिक लिंच का कहना है कि डोमेस्टिक वायलेंस कॉमन क्राइम को भी प्रभावित करता है।

हर दो दिन में एक मौत

2006 में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने कैलिफोर्निया में 134 युवाओं के मरने की वजह डेटिंग वायलेंस को बताया। यहां एक तिहाई से भी अधिक स्टूडेंट्स स्कूल या कॉलेज स्तर पर होने वाली डेटिंग वायलेंस का शिकार होते हैं।

हर साल पांच हजार केस

पैट्रिक के दफ्तर में हर साल पांच हजार से भी अधिक केस आते हैं। उनका कहना है कि युवाओं को सेक्स एजुकेशन के अलावा ड्रग्स, शराब पीने जैसी बुरी लतों से बचने के लिए भी शिक्षा देनी चाहिए। घरेलू हिंसा से बचने के तौर तरीकों के बारे में बताना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
romarola
Wednesday, 8th Oct 2008, 12:43
The young girl death is only by cause of lust, unadvantage sex. It is very very harmful for the world. Sex and lust is spreaded by film, TV, Adevertisment in the global area. Please immediate caught and stop it, otherwise all the people would be ready for suffer. NO NEED OF YOUN EDUCATION. IF YOU START YOUN EDUCATION THE PROBLEM WILL SPREADING ALL OVER THE WORLD.
Devang Rathore
Wednesday, 8th Oct 2008, 14:11
theek story hain.
yash
Wednesday, 8th Oct 2008, 14:23
i think it's good idea for to understood
mahendra kumar patle
Wednesday, 8th Oct 2008, 14:40
hope, in india, we will promote this type of activity like educate youth about sex, use and mis-use.