News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. कांकेर के आटोमोबाइल डीलर मनीष गांधी के बैग से पांच लाख रुपए गायब हो गए। बैग होटल में था। मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनीष मौदहापारा के ही एक होटल में ठहरे हुए थे। यहां वे कारोबार के सिलसिले में आए हुए हैं।
वह कांकेर से कल 13 लाख रुपए लेकर आए थे। व्यापारी का कहना है कि वह सबसे पहले कुरुद गए। वहां के एक व्यापारी को उन्होंने दो लाख रुपए का पेमेंट किया। इसके बाद वह रायपुर पहुंचे। शाम होने के कारण उन्होंने मौदहापारा स्थित महामाया होटल में एक कमरा बुक किया। रातभर रहने के बाद फिर सुबह वह किसी काम के सिलसिले में दुर्ग चला गए। दुर्ग से लौटने के बाद उन्होंने कमरे में 11 लाख रुपए से भरा बैग छोड़ दिया और नीचे आ गए। रिशेप्सन में रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर वापस लौटे और बैग लेकर तेलीबांधा के एक आटोमोबाइल डीलर के पास गए।
वहां 11 लाख रुपए देने थे, लेकिन बैग में केवल छह लाख रुपए थे। व्यापारी ने तत्काल इसकी शिकायत मौदहापारा थाने में की। उन्हें शक है कि जिस वक्त होटल में उसने बैग कमरे में कुछ मिनटों के लिए छोड़ा था, तभी रुपए गायब हुए हैं।