News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया की बैठक पिछले दिनों हुई। इसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. गोजूपाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।
सूची के अनुसार डा. प्रीतम गोस्वामी भिलाई, राजू वैशालीनगर, कपिल राव डोंगरे अहिवारा, विश्वनाथ सिन्हा पाटन, नीरज तिवारी बिलासपुर शहर, उषा आफले कोंटा, आत्माराम साहू चांपा, संजय कुमार गजभिए, लहराराम रत्नाकर कुनकुरी, जितेंद्र गजभिए राजनांदगांव, अनिता मनोहर डोंगरगढ़ व तिजऊराम साहू महासमुंद से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
बैठक में विभिन्न दलोके कार्यकर्ताओं ने आरपीआई ने प्रवेश किया। इनमें कोरबा से दीपक रात्रे, तखतपुर से आनंद कौशिक, बिलासपुर से रवींद्र, केन जान, जेम्स मसीह शामिल हैं। बैठक में प्रवीण, जानकी ठाकुर, ममता वैष्णव, शुकवारो निषाद, जमुना टंडन, एसपी पांडे समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।