bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

कृषि और शिक्षा में छत्तीसगढ़ की छलांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की पहली विकास रपट ‘छत्तीसगढ़ विकास’ का आज मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह ने अपने आवास पर विमोचन किया। राज्य योजना मंडल द्वारा बनाई गई रपट में 2001 से अब तक की उपलब्धियों का जिक्र है। इसमें कृषि, शिक्षा और आवास के क्षेत्र में विकास का दावा किया गया है।

विकास रपट जारी करते हुए सीएम डा. रमन ने कहा कि देश और दुनिया के विकास का रास्ता गांवों और खेतों से होकर जाता है। किसानों की संपन्नता से ही बाजारों में चहल-पहल हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दुनिया में भारतीय अर्थ व्यवस्था टिकाऊ होगी क्योंकि यह कृषि पर आधारित है।

सीएम ने पंजाब और हरियाणा जैसे विकसत राज्यों से तो छग की तुलना करने से इंकार किया, लेकिन उन्होंने कहा कि पंचवर्षीय योजनाओं की उपलब्धियों के आधार पर छग किसी भी राज्य से कम नहीं है। उन्होंने कृषि, शिक्षा, मानव संसाधन, आवास के क्षेत्र में उपलब्धियों का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए दावा किया कि राज्य ने इन क्षेत्रों में लंबी छलांग लगाई है।

विमोचन कार्यक्रम में योजना मंडल के उपाध्यक्ष डा. दीनानाथ तिवारी, रविवि के कुलपति डा. लक्ष्मण चतुर्वेदी, इंगांकृविवि के कुलपति डा. चितरंजन हाजरा, आरडीए अध्यक्ष श्याम बैस आदि भी शामिल हुए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: