अजमेर. बीएसटीसी काउंसलिंग की दूसरी लिस्ट निकलने से पहले राज्य सरकार और 10 नए संस्थानों को बीएसटीसी प्रवेश की अनुमति देगी। इससे पहले दो बार में क्रमश: 54 व 17 संस्थानों को अनुमति दी गई थी।
सभी नए संस्थानों को 50-50 सीटें आवंटित की जाएंगी। परीक्षा समन्वयक डॉ. डीपी अग्रवाल ने बताया कि इन्हें मिलाकर राज्य में नए संस्थानों की संख्या 81 हो जाएगी। पहली काउंसलिंग से रिक्त बची 4 हजार 26 सीटों तथा नए 81 संस्थानों में प्रवेश दूसरी लिस्ट के माध्यम से दिया जाएगा।
मुख्यालय से अनुमति मिलते ही दूसरी लिस्ट निकाल दी जाएगी। पहली काउंसलिंग में राज्य के 220 संस्थानों की 12 हजार 200 सीटों के मुकाबले 8 हजार 174 अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित किए गए थे।