bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

मारुति वैन में सिलेंडर फटा, चार जिंदा जले

रेवाड़ी .कसौला चौक के पास बुधवार तड़के मारुति वैन के सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग जिंदा जल गए जबकि चार लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव राणासर निवासी प्रभुदयाल का परिवार बुधवार सुबह 5 बजे गुड़गांव के शीतला माता का दर्शन कर वापस लौट रहा था। कसौला चौक के पास चालक को झपकी आ गई और वैन गड्ढे में गिरकर पेड़ से जा टकराई।

इससे वैन में रखे सिलेंडर में आग लग गई। अस्पताल में उपचाराधीन प्रभुदयाल के मुताबिक वह किसी तरह वैन का दरवाजा खोलकर बाहर आ गया लेकिन दूसरा दरवाजा नहीं खुलने से पीछे बैठे कमला, संतोषी, मनीष (7) और काले (8) जिंदा जल गए।

हादसे में शीशराम, सोनू व संजू को किसी तरह बाहर निकाला गया। ये चारों 20 प्रतिशत झुलस गए हैं। इस दौरान वैन मालिक अनिल व चालक सुरेंद्र उनकी मदद करने की बजाय वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे पूरी तरह से जली हुई मारुति वैन व आस-पास पड़े चार नरकंकालों के अलावा कुछ नहीं मिला। आग इतनी भयानक थी कि पीछे की सीट पर बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: