bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जामिया मुठभेड़ की जांच के लिए पीएम से मिले अमरसिंह

नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह ने जामिया नगर मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर बुधवार सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यह मामला समन्वय समिति की बैठक में भी उठाएंगे। सपा महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुना, लेकिन कोई आश्वासन नहीं दिया है।

सपा महासचिव ने कहा कि कांग्रेस-सपा समन्वय समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव न्यायिक जांच के मसले को उठाएंगे।

शहादत पर सवाल नहीं :

सिंह ने फिर कहा कि उनकी मंशा इंस्पेक्टर एमसी शर्मा की शहादत पर सवाल उठाने की नहीं है। वे तो मीडिया के ही एक वर्ग की ओर से मुठभेड़ पर उठाए गए सवालों के जवाब चाहते हैं।

चतुर्वेदी की टिप्पणी पर भड़के :

अमरसिंह ने कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी की दिमागी इलाज कराने की सलाह पर पलटवार करते हुए उन्हें चिरकुट नेता की संज्ञा दे डाली। सिंह ने कहा,‘चिरकुट नेता ने मुझे डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी..मैं तो एक ही डॉक्टर को जानता हूं और वे हैं डॉ. मनमोहन सिंह, जिनसे मैं सुबह मिला।’

समर्थन वापसी नहीं :

अमर सिंह ने दावा किया कि सपा ने समर्थन वापसी की बात नहीं कही है। सपा महासचिव ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘हमने किसी से पूछ के सरकार को समर्थन नहीं दिया है। प्रधानमंत्री के कहने पर सपा सरकार के साथ आई है।

अंबानी का मसला भी उठाया :

सपा महासचिव ने मुकेश अंबानी को यूपीए सरकार की ओर से जरूरत से ज्यादा मदद का मसला उठाते हुए कहा कि अन्य उद्योगपतियों को इस तरह की मदद नहीं दी जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: