मुंबई. दुनिया भर के शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधारभूत ढांचा मजबूत है।
निवेशक घबराएं नहीं। बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है। घरेलू बाजार में रिजर्व बैंक को तरलता बढ़ाने के लिए कहा गया है। वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर सरकार कुछ और उपाय भी कर सकती है।
बयान से संभला बाजार :
विदेशी बाजार में गिरावट के चलते बीएसई का सेंसेक्स ३७९ अंक गिरकर खुला। एक घंटे के कारोबार में ही यह ९५४ अंक गिरकर 10,741 के स्तर पर पहुंच गया, जो अगस्त 2006 के बाद इसका न्यूनतम स्तर था।
बुधवार दोपहर को वित्त मंत्री द्वारा तरलता बढ़ाने का आश्वासन दिए जाने के बाद सेंसेक्स ५८८ अंक सुधरकर 11,328 अंक पर बंद हुआ।