एक अमेरिकन एंकर का साहस, जिसने ब्रेस्ट इंप्लांटेशन से जुड़े विवादों पर लगाम लगा दी। निजी बयानों पर जब लोगों ने नहीं किया यकीन, तो किम को सार्वजनिक करनी पड़ी अपने पुराने अलबम की एक खास तस्वीर।
अमेरिकन टेलीविजन रियलटी शो की मशहूर स्टार किम कारडैशियन (28) ने अपने ब्लॉग पर 11 वर्ष की टीनएज की बिकनी वाली तस्वीर को प्रकाशित कर सारे विवादों पर लगाम लगा दिया है। पिछले कुछ समय से अमेरिका मीडिया में खबरें थीं कि उन्होंने ब्रेस्ट इंम्पलांटेशन करवाया है। अमेरिकन टीवी प्रोग्राम ‘डांसिग विथ द स्टार’ की इस सोशलाइट के ब्लॉग पर जारी तस्वीरों ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। किम ने अपने ब्लॉग में यह भी साफ किया है कि उन्होंने कभी सर्जरी नहीं करवाई है।
मैं इसके खिलाफ नहीं हूं
किम का कहना है कि सुंदर दिखना कौन नहीं चाहता? मैं ब्रेस्ट इंप्लांटेशन सर्जरी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन निजी तौर मैंने कभी इस तरह की सर्जरी नहीं करवाई। उन्होंने बताया कि मेरे होंठों का आकार सही नहीं है लेकिन मैंने कभी लिप इंजेक्शन भी नहीं लिया। वे खूबसूरती के लिए सर्जरी का सहारा लेना ठीक नहीं समझती हैं, ईश्वर ने उन्हें जैसा बनाया है, वे उससे खुश हैं।
अब कोई नहीं उठाएगा सवाल
किम का कहना है कि मेरी किशोरावस्था की बिकनी वाली तस्वीरों को देखकर अब कोई मुझसे इस तरह के सवाल नहीं पूछेगा कि मैंने सर्जरी करवाई है। ‘कीपिंग अप विथ द कारडैशियन’ टीवी शो से चर्चित हुई इस मॉडल का कहना है कि पिछली सारी बातें अफवाह थीं। मैंने कई बार इसका जवाब दिया, लेकिन लोगों को मेरी बात का यकीन नहीं हो रहा था।
खूबसूरती मां और पिता की देन
पेरिस हिल्टन की नजदीकीदोस्त किम ने कहा है कि मेरी खूबसूरती का सारा क्रेडिट मेरे पिता और मां को जाता है। किम के दिवंगत पिता मशहूर अमेरिकी फुटबॉलर ओजे सिंपसन के वकील हुआ करते थे और उनकी डच अमेरिकन मां क्रिश जेनर ने अब ओलिंपिक जिमनास्ट ब्रूस जेनर के साथ शादी रचा ली है।
सेक्स टेप स्कैंडल में भी नाम आया था
किम का नाम पोर्नोग्राफिक होम वीडियो में भी सामने आया था। यह वीडियो उसने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया था। किम इन दिनों अपने नए दोस्त अमेरिकन फुटबॉलर रेगी बुश के साथ डेटिंग में व्यस्त हैं।