bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

टाटा के अंदाज ने किया हैरान

मुंबई. नैनो प्रोजेक्ट की परेशानियों से उबर गए मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के बदले हुए अंदाज ने सबको हैरान कर दिया है। रिजर्व और काम में व्यस्त रहने वाले रतन ने अपने दोस्तों से मिलने के लिए समय निकाला। मौका था उनके बचपन के दोस्त और मशहूर संगीतकार जुबीन मेहता की ऑटोबॉयोग्राफी की लांचिंग का।

वेस्टर्न क्लासिक म्यूजिक को भारत में लोकप्रिय बनाने वाले जुबीन मेहता और अन्य दोस्तों के बीच रतन टाटा का गंभीर चेहरा नजर नहीं आया।

लांचिंग पार्टी में मुख्य अतिथि बने रतन टाटा इस तरह लोगों से मिले कि उन्होंने सबका दिल जीत लिया। वे मुंबई के एक होटल में जुबीन की ऑटोबॉयोग्राफी ‘द स्कोर ऑफ मॉय लाइफ ’ के लांचिंग के मौके पर सबसे मिल रहे थे।

गले लगा लिया दोस्त

रतन टाटा ने लोगों को चौंकाते हुए जुबीन की नजदीकी दोस्त मॉरिन वॉडिया और फिर जुबीन की बीवी नैन्सी को गले लगा लिया। इस लांचिंग पार्टी में उनके चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास था। उन पर सिंगूर के नैनो प्लांट के हटने की थकान बिल्कुल नहीं थी।

इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी शरीक थीं। वहीं जुबीन ने स्टेज पर आकर कहा कि आज मैं खुद को जितना यंग महसूस कर रहा हूं इससे पहले मंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया। पार्टी में मौजूद लोगों का मानना था कि दोस्तों के बीच आकर रतन टाटा खुद को तनाव मुक्त महसूस कर रहे थे।

इंडियन जिप्सी हैं जुबीन

जुबीन मेहता को इंडियन जिप्सी कहा जाता है। वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक को नया अंदाज देने वाले जुबीन दुनिया की ज्यादातर जगहों पर कन्सर्ट के दौरान अपना वक्त बीता चुके हैं। जुबीन मुंबई को बेहद मिस करते हैं। वे सफर के दौरान भारतीय मिर्च मसाला लेकर चलते हैं ताकि वे जहां कहीं भी खाना खाएं उन्हें भारतीय स्वाद मिल सके।

रतन टाटा हैं बेमिसाल

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। वे 1981 में जमशेद जी टाटा द्वारा स्थापित किया गए उद्योग टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बने। उन्होंने इसके बाद से ही टाटा को बुलंदियों के आसमान पर पहुंचा दिया। वे इस ग्रुप के 1991 में चेयरमन बने और जल्द ही यह कंपनी भारतीय स्टॉक मार्केट में सबसे बड़ा मार्केट कैपिटलाइजेशन वाला बिजनेस ग्रुप बन गई। काम ही उनकी जिंदगी है, इसलिएउन्होंने शादी भी नहीं की। वे निजी जिंदगी में बेहद ही शर्मीले स्वभाव के हैं। किसी कार्यक्रम में वे बिरले ही शरीक होते देखे जाते हैं।

वे कई वर्र्षो से मुंबई के कोलाबा में एक बैचलर फ्लैट में रह रहे हैं। रतन टाटा को वर्ष 2000 में पद्म भूषण से और 26 जनवरी 2008 को उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उन्हें नैसकॉम ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। रतन कई अंतरराष्ट्रीय एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर भी हैं, जिनमें मित्सुबिशी कॉपरेरेशन, द अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप, जेपी मार्गन चेज एंड बूज ऐलेन हैमिल्टन भी शामिल हैं। सिंगापुर सरकार ने उन्हें 2008 में अपने देश की नागरिकता से सम्मानित किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: