bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

किताबी ही न रहे पढ़ाई

भोपाल. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने इंडियन इंस्टीटच्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) भोपाल के भवन निर्माण के लिए बुधवार को शिलान्यास करते हुए उम्मीद जताई कि इस तरह के संस्थान देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, विज्ञान में सिर्फ किताबी पढ़ाई का महत्व नहीं है। आगे की समस्याओं के समाधान के लिए छात्रों को तैयार किया जाए, यही विज्ञान का असली काम है।

इंदौर बायपास रोड पर ग्राम भौंरी के समीप 200 एकड़ क्षेत्र में आईआईएसईआर कैम्पस और इसके पास ही स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) का भवन बनेगा। दोनों पर करीब 974 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू आईआईएसईआर की पहली बैच गोविंदपुरा स्थित गैस राहत की बिल्डिंग व एसपीए की कक्षाएं मैनिट में चल रही हैं।

भवन निर्माण स्थल पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। विशेष अतिथि वाणिज्यिक कर मंत्री बाबूलाल गौर व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी थे। श्री सिंह ने कहा, ११वीं पंचवर्षीय योजना में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लिए करीब ८४ हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

सीएम ने कहा, एजुकेशन हब बनेगा प्रदेश: मुख्यमंत्री ने कहा, मध्यप्रदेश को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करते हुए देश में शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थान यहां खुल रहे हैं। प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी यहां आ रही हैं। उन्होंने कहा, बढ़ती जनसंख्या गंभीर समस्या है, लेकिन इसे शिक्षित कर ताकत बनाया जा सकता है। प्रदेश इसी दिशा में प्रयास कर रहा है। श्री चौहान ने शिक्षण संस्थानों की स्वीकृति के लिए अर्जुन सिंह का आभार जताया।

गौर ने आईटी हब के लिए मांगी भेल की जमीन
श्री गौर ने श्री सिंह से भेल की 2500 हेक्टेयर जमीन वापस राज्य सरकार को दिलाने का आग्रह करते हुए कहा, इस जमीन पर वे आईटी हब बनवाएंगे, जिससे २क् हजार इंजीनियरों को जॉब मिलेगा। उन्होंने कहा, राज्य पर केंद्र सरकार की और कृपा की जरूरत है।

स्वागत भाषण देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव (उच्चतर शिक्षा) आरपी अग्रवाल ने विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा, निजी व सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों को २५ फीसदी शुल्क पर ब्रॉड बैंड की सुविधा दी जाएगी। अतिथियों का स्वागत मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (उच्चतर शिक्षा) अशोक ठाकुर, आईआईएसईआर व एसपीए के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने किया।

मैं तो निमित्त मात्र हूं
पहले शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शामिल होने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया। समारोह में इसका जिक्र करते हुए अजरुन सिंह ने कहा, यह मानिए कि शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा ही हो रहा है, मैं तो निमित्त मात्र हूं। उन्होंने ही मुझे शिलान्यास करने को कहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: