bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

एक कॉल पर सुधरेगी स्ट्रीट लाइट

इंदौर. बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट सुधरवाने की शिकायत को नागरिक अब कॉल सेंटर पर दर्ज करा सकेंगे। इस महीने के अंत तक नगर निगम कॉल सेंटर शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कि 24 घंटे चालू रहेंगे। यहां दो टोल फ्री नंबरों पर शिकायतकर्ता फोन करके स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी दे सकेंगे।

स्ट्रीट लाइट का काम सौंपे जाने के बाद एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने टोल फ्री नंबर के लिए आवेदन दे दिया है, जो संभवत: तीन हफ्ते में मिल जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना है पालिका प्लाजा स्थित समाधान केंद्र के पास कॉल सेंटर के लिए जगह दी जाएगी।

निगम द्वारा तय समय सीमा के मुताबिक यदि किसी कॉलोनी या क्षेत्र में एक लाइट बंद है तो कंपनी को उसे 72 घंटे में दुरुस्त करना होगा। इसी तरह यदि किसी कॉलोनी की सभी लाइट (स्विचिंग पॉइंट) बंद है तो उसे सुधारने के लिए कंपनी को 24 घंटे की समय सीमा दी गई है। शुरुआती तौर पर कंपनी ने मोबाइल नंबर 9300038680 पर स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें दर्ज करना शुरू कर दिया है।

बदलने का काम शुरू
निगम के सहायक यंत्री (बिजली) राकेश अखंड के मुताबिक कंपनी द्वारा मुख्य मार्गो के लैम्प और ट्यूबलाइट बदलकर एनर्जी सेविंग लाइट लगाई जा रही हैं। जवाहर मार्ग और पलासिया से तिलकनगर तक की सड़क पर नई लाइट लगा दी हैं। इसके अलावा बड़ा गणपति से रामचंद्रनगर तक के हिस्से में भी एनर्जी सेविंग लाइट लग गई हैं। श्री अखंड का कहना है कंपनी को अभी ग्रेस पीरियड दिया गया है जिसके तहत वह लाइट सुधारने, बदलने और आधारभूत सुविधाएं जुटाने का काम कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: