bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

शाहबाज को 17 तक जेल

जयपुर. जयपुर सीरियल ब्लास्ट के आरोपी शाहबाज हुसैन को अदालत ने बुधवार को बम विस्फोट के 5 मामलों में 17 अक्टूबर 08 तक के लिए जेल भेज दिया।

शाहबाज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह ने अवकाशकालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत क्रम-15 में पेश किया। अनुसंधान अधिकारी ने अदालत में शाहबाज को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रार्थना करते हुए कहा कि उससे दिल्ली व अहमदाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में पूछताछ की जानी है। इसलिए उसे जेल में भी बापर्दा रखा जाए।

कोर्ट ने प्रार्थना को स्वीकार करते हुए उसे बापर्दा 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। अदालत ने शाहबाज को पहले ही 3 मामलों में न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे। इससे पहले शाहबाज को इन पांच मामलों में कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: