bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

निजी बीएड कॉलेजों को मान्यता देने में घपला

जयपुर. निजी कॉलेजों को बीएड की मान्यता देने के मामले में सीबीआई ने बुधवार को घपला उजागर किया। कॉलेजों की निर्धारित मापदंड की जांच के लिए आए नेशनल काउंसिल फोर टीचर एज्यूकेशन (एनसीटीई) दिल्ली के दल पर सीबीआई ने छापा मार कर करीब दो लाख रुपए बरामद किए हैं। यह अधिकारी होटल गणगौर में ठहरे हुए थे।

सीबीआई जयपुर विंग को सूचना मिली कि बीएड की मान्यता के लिए जयपुर व चौमूं के पांच कॉलेजों ने आवेदन कर रखा है। इनके निर्धारित मापदंड की जांच करने के लिए एनसीटीई ने कुशलेंद्र यादव व अमृता माहेश्वरी का पैनल भेजा है।

यह अधिकारी होटल गणगौर के कमरा नंबर 205 व 211 में ठहरा हुए हैं। दल सभी पांच कॉलेजों का निरीक्षण कर चुका है। कॉलेजों में निर्धारित मापंदड होने के बाद भी राशि की मांग की जा रही है।

सूचना सही पाए जाने पर सीबीआई के दल ने होटल गणगौर में अचानक छापा मारा। कमरों में तलाशी के दौरान दो लाख रुपए मिले। इसके अलावा कॉलेजों को मान्यता देने के कागजात भी मिले हैं, जिनमें बीएड को मान्यता देने की सिफारिश की जा चुकी थी। रात को सीबीआई के अधिकारी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे थे। आरोपी रुपए के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

कॉलेज प्रबंधक भागे
सीबीआई के छापा मारने के साथ ही होटल गणगौर आए पांच कॉलेजों के प्रबंधक व उनके साथ आए लोग वहां से भाग गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: