bhaskar Web English
HomeNewsNational National

आत्मघाती धमाके से दहला इस्लामाबाद

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस लाइन के पास हुए एक जोरदार आत्मघाती धमाके में कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

यह धमाका उस समय हुआ जब एटीएस की एक मीटिंग चल रही थी, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनी गई। इस धमाके में जहां 8 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं पर 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।आत्मघाती घमाके के बाद इस्लामाबाद के पूरे अस्पताल में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सरकार को चेतावनी है ये धमाके

यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान में संसद का विशेष सत्र आहुत किया गया था जिसमें पाक की सुरक्षा व्यवस्था और देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर चर्चा होनी थी। गौरतलब है कि इससे पहले पाक के प्रसिद्ध होटल मैरियट में भी एक जोरदार धमाका हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे। अभी हाल ही में जरदारी ने देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर चिंता भी व्यक्त की थी।

कार के इस्तेमाल की आशंका

एजेंसियों से प्राप्त जानकारीं के अनुसार आतंकियों ने इस धमाके को अंजाम देने के लिए एक कार का इस्तेमाल किया था और जब धमाका हुआ तो एक आत्मघाती भी धमाकों के साथ ही मारा गया। इससे पहले होटल मैरियट में एक ट्रक का इस्तेमाल किया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: