bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

समाजसेवा करना लायंस क्लब से सीखें: सिंधिया

शिवपुरी. केन्द्रीय संचार एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लायंस एवं लायनेस क्लब शिवपुरी द्वारा समाजसेवा की दृष्टि से किए गए कार्य सराहनीय है। वे इससे काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि राजनेता भी लायन्स क्लब से समाजसेवा करना सीखें।

श्री सिंधिया मंगलवार की शाम लायंस एवं लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे। इसमें सर्वप्रथम श्री सिंधिया और जयपुर से आईं शपथ अधिकारी प्रांतपाल एमजेएफ लायन अंजना जैन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

तपश्चात उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री सिंधिया व श्रीमती जैन का स्वागत किया। इस मौके पर लायन्स क्लब के अध्यक्ष सुधीर गांधी ने किए गए समाजसेवा के कार्यो का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए २१ हजार रुपए का ड्राफ्ट श्री सिंधिया को प्रदान किया।

क्लब की प्रांतपाल शपथ अधिकारी लॉयन अंजना जैन ने लायन्स व लायनेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं संचालक मण्डल के सदस्यों को शपथ दिलाई। रीजन चेयरपर्सन लॉयन अनिल जैन ने नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई।

क्लब के पदाधिकारियों द्वारा इस मौके पर श्री सिंधिया, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, प्रांतपाल अंजना जैन, रीजन चेयरपर्सन लॉयन बख्शी, लॉयन अनिल जैन का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न् प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन लॉयन पवन जैन व लायनेस प्रियंका भार्गव द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन लॉयन सचिव पवन जैन द्वारा किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: