News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. रेसकोर्स रोड पर सड़क हादसे में एग्रीकल्चर कॉलेज के कर्मचारी की मौत के बाद भड़के छात्रों ने चक्काजाम और पथराव कर दिया। बुधवार की सुबह यह घटनाक्रम तीन घंटे चला, उसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
सुबह लगभग दस बजे एग्रीकल्चर कॉलेज ड्यूटी पर जा रहे क्लर्क एनसी जैन को भिण्ड की ओर से आ रही बस ने कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, अनियंत्रित बस इसके बाद एक खंबे में टक्कर मारते हुए समीप की दीवार से जा भिड़ी।
श्री जैन की मौत से क्रुद्ध छात्रों ने चक्काजाम और पथराव कर दिया। मौके पर सीएसपी राजेश दण्डौतिया और टीआई गोला का मंदिर एमपी शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस फोर्स को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी।