bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पाताल में अटकी मासूम की जिंदगी,बोरवेल में गिरा सोनू

आगरा. बोरवेल खोदकर खुला छोड़ देने की लापरवाही के चलते आगरा के पास लहरपुरा गांव में बुधवार को दो साल का बच्च उसमें जा गिरा। करीब डेढ़ सौ फीट गहरे इस बोरवेल में 70 फीट की गहराई पर फंसे बच्चे को निकालने के लिए बोरवेल के समीप एक और गड्ढा खोदा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार करन सिंह का दो वर्षीय पुत्र सोनू सुबह नौ बजे अपनी बहन पिंकी के साथ कहीं जा रहा था। वह घर के बाहर करीब एक फीट व्यास वाले बोरवेल में गिर गया।

पिंकी के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए और सोनू को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। बताया जाता है कि सोनू करीब 70 फीट की गहराई पर फंस गया है।

सेना जुटी बचाव कार्य में

सेना के तीन जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं और अन्य विशेषज्ञों को भी बुलाया गया हैं। बच्चे को सांस लेने में कोई समस्या न आए इसलिए बोरवेल में ऑक्सीजन पाइप के सहारे देने का प्रयास किया जा रहा है।

3 जेसीबी मशीनों से चल रही है खुदाई

बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए इस वक्त वहां पर 3 जेसीबी मशीनों से खुदाई चल रहीं हैं।

नहीं लिया सबक: आगरा जिले में बोरवेल में बच्च गिरने की यह पहली घटना नहीं है। करीब छह माह पहले भी एक अन्य गांव में वंदना नाम की पांच साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई थी। तब उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Nagendra Ray Dubai
Thursday, 9th Oct 2008, 18:15
God bless you
Ravi
Friday, 10th Oct 2008, 15:40
REALY THIS IS BLINDERMISTEKS OF PARENT&ALL VILEAGERS .
Sushil Kr. Chhetry
Friday, 10th Oct 2008, 16:42
Well despite the happening of these kind of disaster the government is not taking any strict action, this is india, where no one has time once the politician are sitted in the chair, again after completion of the govt term everyrthing is done since they want to rule again and again , these things should be highlighted by the press