bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

2009 में विकास दर 7 प्रतिशत रहेगी : आईएमएफ

वाशिंगटन. अंतराष्ट्रीय मोनीटरी फंड (आईएमएफ) का मानना है कि विश्व में चल रहे आर्थिक संकट का असर भारत के आर्थिक विकास पर भी पड़ेगा।

आईएमएफ का मानना है कि भारत में आगामी 2009 में यह विकास दर 7 प्रतिशत रहने की संभावना है।

आईएमएफ के रिसर्च विभाग के चाल्र्स कोलिस ने बताया कि अंतराष्ट्रीय बाजार में आई आर्थिक मंदी का असर तो थोड़ा बहुत हर जगह रहेगा लेकिन इस आर्थिक मंदी से भारत पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला। भारत की आर्थिक स्थिति मौजूदा हालात में काफी अच्छी है।

वर्ल्ड इकोनोमिक आउटलुक-डब्ल्यू के बाहर हुए एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोलिस ने विश्व बाजार में आई आर्थिक मंदी की स्थिति के बारे में बताई। उन्होंने कहा कि विश्व बाजार में मंदी के बावजूद आगामी वर्ष में भारत में विकास दर 7 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है और ये स्थिति काफी मजबूत मानी जा सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: