News
International International वाशिंगटन.
रिपब्लिकन पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार साराह पेलिन मतदाताओं के बीच भले ही ज्यादा लोकप्रिय नहीं हों, लेकिन उनकी ऑनलाइन लोकप्रियता अच्छी खासी है। पेलिन पर कई ऑनलाइन पैरोडीज व कॉमिक सीन तैयार किए जा चुके हैं। इन दृश्यों को इंटरनेट पर लाखों लोग देख चुके हैं।
खूब देखा गया इंटरव्यू
साराह पेलिन का सीबीएस न्यूज पर केटी क्यूरिक के साथ इंटरव्यू भी नेट पर काफी देखा गया। उधर, अभिनेत्री जिना ग्रेसन ने भी एक पैरोडी बनाई है, जिसमें उन्होंने साराह का वेश धरा है। इस पैरोडी व इंटरव्यू को भी नेट पर काफी देखा गया। इसके अलावा कॉलेज ह्यूमर डॉट कॉम ने साराह पर एक फर्जी डिज्नी फिल्म का ट्रेलर भी तैयार किया है, जिसे ‘हैड ऑफ स्केट’ नाम दिया गया है। यह मैट डेमन के उस बयान से प्रभावित है जिसमें उन्होंने साराह को ‘बैड डिज्नी मूवी’ कहा था।
साराह के वेश में टीना
शनिवार को प्रसारित होने वाले टीना फे के शो ‘सटरडे नाइट लाइव’ में टीना ने इस बार साराह का रूप धरा था। यह यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो था। टीना फे के इस कॉमिक नाटक को छह लाख से ज्यादा हिट्स मिले।
गीत भी रचे गए
इसके अलावा अलास्का की गवर्नर साराह के लिए ‘डॉन्ट क्राय फॉर मी अलास्का’ और ‘बैलड ऑफ साराह पेलिन’ कुछ गीत भी पढ़े और सुने जा सकते हैं। साथ ही ‘पेलिन कोट्स जेनरेटर’ व ‘पेलिन आंसर जेनरेटर’ जैसी वेबसाइट्स भी काफी देखी जा रही हैं।