bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

कामयाब रही रणनीति: पोंटिंग

बेंगलूर. बेंगलूर टेस्ट में शतक ठोककर भारत के विरुद्ध अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (123) मानते हैं कि मैच के पहले दिन उनकी रणनीति कामयाब रही।

पोंटिंग ने गुरुवार को खेल की समाप्ति के बाद संवाददाताओं से कहा कि धीमे लेकिन अच्छे विकेट पर उनकी टीम का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। पोंटिंग ने इस मैच में अपने टेस्ट कैरियर का 36वां और भारतीय जमीन पर पहला शतक जमाया।

हेडन के पहले ही ओवर में आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने वाले पोंटिंग ने कहा कि बिना खाता खोले पहला विकेट गंवाने के बाद 4 विकेट पर 254 रन अच्छा स्कोर कहा जाएगा। उन्होंने धीमे विकेट और भारतीयों की अच्छी फील्डिंग को धीमी रनगति का कारण बताया।

नौवीं बार हरभजन का शिकार बनने के सवाल पर पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने भज्जी की गेंदबाजी का सामना करने के लिए कड़ा अभ्यास किया है। कंगारू कप्तान ने कहा कि अपनी शतकीय पारी में उन्होंने हरभजन की ज्यादातर गेंदों को विश्वासपूर्वक खेला और उनकी गेंद पर आउट होना महज एक इत्तफाक था। इस बीच, भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की तारीफ करते हुए पोंटिंग ने कहा कि उनकी इन स्विंग गेंदबाजी बेहद खतरनाक है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: