bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पाकिस्तानी महिला के समर्थन पर सिख बंटे

चंडीगढ़.सलमा अताउल्लाह जान, वैसे तो पाक मूल की हैं लेकिन कनाडा के फेडरल चुनावों में इस बार उन्हें मिसीसागा-बरम्पटन साउथ सीट पर सबसे अधिक समर्थन इंडो-कनाडियन सिखों का मिल रहा है। सलमा का मुकाबला जिस लिबरल उम्मीदवार से है वह भी एक सिख नवदीप बैंस हैं।

नवदीप बैंस लिबरल पार्टी के उम्मीदवार हैं और इस सीट से मजबूत उम्मीदवार माने जाते हैं। पहले इसी सीट से दो बार जीत चुके बैंस इस बार भी सभी विरोधी उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बार मिसीसागा-बरम्पटन क्षेत्र के पंजाबी बैंस के खिलाफ हैं और लगातार शिकायत कर रहे हैं कि बैंस ने पिछले चुनावों में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

इसी के चलते कई पंजाबी संगठन पाकिस्तानी मूल की उम्मीदवार सलमा के साथ हो गए हैं। कई पंजाबी संगठन सलमा के लिए चुनावी फंड जुटाने के लिए डिनर तक कर रहे हैं और चुनाव प्रचार में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। करीब 1 लाख 36 हजार की आबादी वाली इस सीट पर 87435 वोटर हैं।

नवदीप बैंस 2006 के चुनावों में 11 हजार 765 वोटों से जीते थे लेकिन उस समय इस क्षेत्र में अधिकांश सिख वोटर बैंस के साथ थे। इस बार सलमा ने सिख वोटर्स में अच्छी खासी पकड़ बनाकर बैंस के लिए पैदा कर दिया है। सिख वोटर्स के असंतोष को सलमा ने अपने पक्ष में भुना लिया है। हालत यह है कि सलमा के समर्थन में सिखों की बढ़ती गिनती को देखते हुए वहां के पाकिस्तानी मूल के वोटर्स भी हैरान हैं।

पाकिस्तानी मूल की सलमा करीब २८ साल पहले कनाडा आई थी और बतौर रिएल इस्टेट एजेंट काम कर रही हैं। उनके दादा भारत की जंगे आजादी में अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हुए थे। परिवार के सियासत से जुड़ाव के चलते सलमा की भी शुरू से ही इसमें दिलचस्पी रही। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल होने के बाद सलमा ने भी कनाडियन राजनीति में दिलचस्पी ली। कंजरवेटिव पार्टी से जुड़ने के बाद सलमा को इस बार बरम्पटन सीट से टिकट भी मिल गया।

अन्य पंजाबी भी मैदान में: इसी सीट पर एक अन्य पंजाबी करणजीत पंधेर भी चुनाव में हैं, उन्हें न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने टिकट दिया है। वे पहले भी इस सीट से ओंटारियो एसेंबली के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। वे सिखों के वोट काट रहे हैं। एक अन्य भारतीय मूल की उम्मीदवार ग्रेस योगरत्नम भी मैदान में है जो कि ग्रीन पार्टी की उम्मीदवार हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: