bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

पिकअप ने चार लोगों को रौंदा

पिथौरा (महासमुंद). ब्लाक के सिंघनपुर गांव में बुधवार रात 10.30 बजे हुए हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। 14 अन्य घायल हो गए। गांव में रामलीला के दौरान भगवान राम के विवाह का प्रसंग चल रहा था। एक पिकअप 207 वाहन में पात्रों को बैठाकर पूजा के लिए रवाना किया जाना था। अनियंत्रित वाहन लोगों को रौंदता हुआ निकल गया।

सिंघनपुर यहां से करीब 20 किमी दूर 11 सौ के आसपास आबादी वाला गांव है। हर साल नवरात्रि में यहां रामलीला होती है। रामलीला के अंतिम चरण में दशहरे के दिन रावण दहन होता है। गुरुवार को तीन दिन की रामलीला का दूसरा दिन था।

राम-जानकी विवाह के प्रसंग को देखने सिंघनपुर के अलावा आसपास के गांवों बरभाठा और खम्हारमुड़ा के लोग भी पहुंचे थे। भरत और शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे युवक गांव के 10-12 लोगों के साथ वाहन (सीजी 04-7604) में बैठ गए थे और राम और लक्ष्मण बने कलाकारों के बैठने का इंतजार किया जा रहा था। कुछ दूर स्थित महादेव मंदिर में पूजा के बाद ये पात्र वापस रामलीला स्थल लौटते। ड्राइविंग सीट पर गांव का ही जयलाल साहू (३क्) था। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गोली की रफ्तार से सामने बढ़ा। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक लोग समझ पाते वाहन 20 से ज्यादा लोगों को रौंदता हुआ आगे निकल गया था।

अपनी सास और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ रामलीला देखने पहुंची मालती पति शिवकुमार निषाद (२५) का शरीर तो पिकअप के साथ करीब 40 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद वाहन चालक जयलाल गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। लोग अपने परिजनों को संभालने और तलाशने में जुट गए।

मालती के शव की हालत इतनी बुरी थी कि शिनाख्त में आधा घंटा लग गया। उत्तेजित लोगों ने पिकअप में ही आग लगा दी। वाहनों का इंतजाम कर घायलों को महासमुंद रवाना किया गया। हादसे में मालती के पास बैठी उसकी सास शांतिबाई पति बीर सिंह निषाद (४५) और मंगलूराम कोसरिया (४क्) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मालती की ही रिश्तेदार सुमरित बाई पति विष्णु साहू (४क्) ने महासमुंद के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

14 घायलों में रजनी बाई पति सुंदर केवट (40), रघुनाथ पिता मंशाराम केवट (५५), भोजकुमारी पिता शिवकुमार केवट (६), गुलाब सिंह पिता शिव कुमार (५), तोरण पिता दुबेराम साहू (१७), खेमिन पिता घनश्याम केवट (२), रतन र्कुे पिता फुलरवा सतनामी (४९), कार्तिक पति घासीराम साहू (४८), बिसमत बाई पति घासीराम साहू (६क्), मंगली केवट पति रघुनाथ (५३), गीतांजलि पिता श्रवण निषाद (११), केसरी पति ताम्रध्वज केवट (४५), गीताबाई केवट पति गिरधारी (३क्), ललिता केवट पति घनश्याम (२२) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रात को महासमुंद से एंबुलेंस भी गांव में पहुंच गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: