मुंबई.
विश्व भर के बाजारों में चल रही आर्थिक मंदी के चलते आज भारतीय शेयर बाजार 800 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ बंद। आज सुबह भारतीय शेयर बाजार फिर एक बार जबरदस्त गिरावट के साथ खुला। लेकिन उसके बाद बाजार में कुछ हद तक सुधार हुआ।
एक समय भारतीय शेयर बाजार में जहां 1000 अंकों की गिरावट थी वहीं अंत में शेयर बाजार 800 अंक और निफ्टी में 233 अंकों की जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई का सेंसेक्स 800.51 अंकों की गिरावट के साथ 10,527.85 पर और एनएसई का निफ्टी 233.77 अंक गिरकर 3,279.95 पर बंद हुआ।
एक तरफ भारतीय बाजार में जहां पर गिरावट का क्रम जारी रहा वहीं दूसरी तरफ आज मंहगाई दर में थोड़ी सी कमी आई है जिससे कुछ राहत महसूस की जा रही है। यह गिरावट 11.99 से घटकर 11.80 पर आ गई है।
आज शुरुआती दौर में सेन्सेक्स में एक समय तो 1086 अंक और निफ्टी में 300 अंकों की जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
आज सुबह भारतीय शेयर बाजार खुलने के साथ ही सेन्सेक्स 10,239 अंक के स्तर पर जा पहुंचा था। इस तरह की गिरावट अभी तक 25 जुलाई 2006 में ही देखी गई थी। दूसरी तरफ निफ्टी भी 3198 के आंकड़े के स्तर तक जा पहुंचा था।
कैसा रहा एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाजारों में भी आज एक जोरदार गिरावट देखी गई। जिसमें जापान का निफ्टी 10.64 अंक गिरा। चीन का शंघाई कम्पोजिट 4.26 अंक नीचे रहा। हांगकांग का हेंगसेंग 7.76 अंक नीचे, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 7.02 अंक गिरा और दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट 7.37 अंक नीचे रहा।