bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पहला टेस्ट : भारत ने की बेहतरीन शुरुआत

बैंगलुर.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बैंगलुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के 430 रनों के जबाब में भारत ने अपनी पहली पारी में शानदार अंदाज में शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट खोए 68 रन बना लिए है। बरसात के कारण खेले रोके जाने तक सहवाग ४३ और गौतम गंभीर २क् रन बनाकर खेल रहे थे।

सहवाग ने अपने 43 रनों में 7 चौके जड़ चुके है और इस वक्त उनका स्ट्राइक रेट 78.18 का है वहीं गौतम गंभीर ने 20 रनों का योगदान किया है और वे 36.18 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे है।

इससे पहले आज ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 430 रन बनाकर आउट हो गई है । ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पॉंटिग और माइक हसी ने शानदार शतक लगाए है। भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी बैंगलुर की बेजान पिचो पर 5 विकेट झटक कर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: