bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

मुशर्रफ को पेश किया जाए

इस्लामाबाद. musaraff पाकिस्तानी सांसदों ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को समन भेजकर नेशनल असेंबली में बुलाने की मांग की है। ये सांसद आतंकवाद से निपटने को लेकर अमेरिका से जिन शर्र्तो पर रजामंदी हुई है उसकी जानकारी चाहते हैं।

इसके अलावा वे आतंकी वारदातों में आई तेजी के कारणों के संबंध में खुफिया एजेंसी आईएसआई के उच्च अधिकारियों से भी पूछताछ के इच्छुक हैं। आईएसआई अधिकारियों से पूछताछ के लिए सरकार ने सोमवार का दिन तय किया है।

सांसद जानना चाहते हैं कि क्या पाकिस्तान और अमेरिका के बीच ऐसी कोई गुप्त सहमति हुई है, जिसके तहत अमेरिका को अफगानिस्तान की सीमा से लगी पाकिस्तानी इलाकों पर हमले करने की अनुमति दी गई है। सांसदों ने नेशनल असेंबली के बंद कमरे में चल रहे संयुक्त सत्र में सैन्य अधिकारियों द्वारा आतंकवाद पर दी गई जानकारी पर असंतोष जताया है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के संसदीय दल के नेता चौधरी निसार अली खान ने मौजूदा सत्र में मुशर्रफ को बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब तक गृह मंत्रालय और विदेश विभाग आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं करता, तब तक उनकी पार्टी सवाल-जवाब में भाग नहीं लेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: