Sports
Other Sports Other Sports नई दिल्ली. गत सप्ताह ग्रांप्री खिताब जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।
बैडमिंटन की गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग (पुरुष) में उन्होंने 8 स्थान की छलांग लगाई है। हाल ही में बिटबर्गर ग्रांप्री. और चेक इंटरनेशनल खिताब अपने नाम करने वाले चेतन आनंद के ताजा रैकिंग में 35750 अंक हैं।
बिटबर्गर ओपन में उपविजेता रहे भारत के अरविंद भट्ट ने भी पुरुषों की रैंकिंग में 4 स्थानों की छलांग लगाई है। अरविंद को ताजा रैकिंग में 36वां स्थान मिला है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से कोर्ट से दूर चल रहे अनूप 37वें स्थान पर हैं। मलेशिया के ली चोंग वी 84179 अंक लेकर इस रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।