bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

सौरव के संन्यास से दुखी हैं धनराज

नई दिल्ली.pillea भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सौरव गांगुली की विदाई को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘दुखद’ बताते हुए कहा है कि किसी भी खेल का वरिष्ठ खिलाड़ी सम्मानजनक विदाई का हकदार है।

जिस तरह से सौरव पर दबाव डाल कर संन्यास के लिए मजबूर किया गया उससे धनराज को काफी धक्का लगा है। उनका कहना है इससे उन्हें भारतीय हॉकी टीम से अपनी अपमानजनक विदाई की याद ताजा हो गई।

खराब व्यवहार के चलते सौरव की असमय संन्यास की घोषणा से दुखी धनराज ने कहा, ‘जब किसी सीनियर खिलाड़ी के साथ इस तरह बर्ताव किया जाता है, तो मुझे बहुत दुख होता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। खेल के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देने वाले हमारे जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी क्या सम्मानजनक विदाई के हकदार नहीं हैं।’

धनराज पिल्लै के अनुसार हमारे देश के लोग आपके एक खराब प्रदर्शन को तो याद रखते हैं, पर नौ अच्छे प्रदर्शन को भूल जाते हैं। लोग आपकी लगातार आलोचना करते हैं, यह गलत है।

यही मेरे साथ हुआ और अब यही सब सौरव के साथ हो रहा है। धनराज ने कहा कि कमबैक के बाद से लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सौरव को संन्यास के लिए बाध्य करने से दुख हो रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: