भोपाल. गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने स्वीकार किया कि एक पुलिस केस के संबंध में उनकी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक विनोद अग्रवाल से बातचीत हुई थी। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के पुलिस प्रकरण के संबंध में जानकारी चाही थी, जो मैंने उन्हें दे दी थी।
श्री कोठारी शुक्रवार को यहां मप्र पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की वेबसाइट लोकार्पण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कई बार पुलिस कार्रवाई को लेकर गलतफहमियां हो जाती हैं। उस दिन (2 अक्टूबर) रात 9 बजे मेरी विनोद जी से बात हुई थी। श्री अग्रवाल ने इस प्रकरण को लेकर पूछताछ की तो मैंने उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया। मैं संगठन को समय-समय पर जानकारी देता रहता हूं, यह मेरा दायित्व भी है।
मंत्री के विरोध पर दवे ने जमीन लौटाई
मंत्री अखंड प्रताप सिंह के विरोध के चलते नर्मदा समग्र संस्था को आवंटित भूमि अनिल माधव दवे ने वापस लौटा दी है। दवे ने सीएम को पत्र भेजकर आगे कार्रवाई न करने का आग्रह किया है।