बैंगलूर. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने 7 विकेट खोकर 291 रन बना लिए हैं। ताजा समाचार तक हरभजन सिंह 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, दूसरी छोर पर जहीर खान 23 पर खेल रहे हैं। सातवें विकेट के रूप में गांगुली 47 रन बनाकर आउट हुए
भारत का पहला विकेट 70 रन पर गिरा जिसमें गौतम गंभीर 21 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद का शिकार हुए। गंभीर के आउट होने के बाद सहवाग भी लंबी पारी खेलने में असफल रहे और 45 रन बनाकर आउट हुए।
सचिन जब लारा के रिकार्ड को तोड़ने के नजदीक हैं, अपनी पहली पारी में दर्शकों को निराश करते हुए महज 13 रन बनाकर जॉनसन की गेंद का शिकार हुए।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 430 रन बनाया है, जिसमें पोंटिंग और हसी का शतक भी शामिल है।