इंदौर. इंदौर जिले में ऐसे 30 स्कूल हैं जो अपना रिजल्ट बढ़ाना तो दूर पिछला वाला दोहरा न सके। शिक्षण सत्र 2006-07 की तुलना में कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल प्राचार्यो की क्लास अब लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी लेंगे।
संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. महेश जैन ने बताया 13 अक्टूबर से 12 दिसंबर आयोजन प्रत्येक जिले में होगा, जिसमें दो स्तर पर हाईस्कूल प्राचार्यो को बुलाया गया है। पहली श्रेणी में वे स्कूल जिनका परिणाम 50 या उससे कम प्रतिशत में रहा हो।
दूसरी श्रेणी ऐसे स्कूल प्राचार्यो की होगी जिनका परीक्षा परिणाम सत्र 06-07 की तुलना में बढ़ने के बजाय और कम हो गया हो। प्रदेशभर में 50 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 1628 स्कूलों के प्राचार्य जिलावार इसका जवाब देंगे कि आखिर परिणाम क्यों बिगड़ा। इसमें इंदौर के 22 स्कूल शामिल हैं।