bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बेटे की शिकायत लेकर एक और मां थाने पहुंची

ग्वालियर. बेटे से परेशान एक और मां ने थाने की शरण ली है। जनकगंज थाने की पुलिस ने इस परेशान मां की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मेन्टेनेंस एण्ड वेलफेयर ऑफ पेरेन्टस एण्ड सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जनकगंज थाने के टीआई दीपक भार्गव के मुताबिक, गुरुवार की रात को संजय नगर में रहने वाली 80 वर्षीय मथुराबाई बाथम थाने पहुंचीं। इनका कहना था कि उनके बेटा बृजमोहन उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है, पहले तो घर में गाली-गलौज करता था लेकिन कुछ दिनों पहले उसने घर से ही निकाल दिया। वह जो पेंशन लाती है उसे भी शराब पीने में उड़ा देता है। पुलिस ने इस शिकायत की जांच की और मामले में कुछ सत्यता लगी तो बृजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ।

ग्वालियर में दूसरा मामला : मेन्टेनेंस एण्ड वेलफेयर ऑफ पेरेंटस एण्ड सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत जिले में यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। पहला मामला बहोड़ापुर थाने की पुलिस ने दो अक्टूबर को जानकीदेवी की शिकायत पर उसके बेटों सूरज और मोहन के खिलाफ दर्ज किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: